Kanpur News: बेटी को डांटने पर पत्नी से विवाद में दी जान
कानपुर, जुलाई 8 -- Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। गुजैनी में कोचिंग संचालक ने अपनी बेटी को डांटा तो उसका पत्नी से विवाद हो गया। जिसके बाद कोचिंग संचालक ने अपने कमरे में जाकर फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। जरौली फेस-2 निवासी 38 वर्षीय धीरेंद्र कुमार शर्मा कोचिंग चलाते थे। परिवार में पत्नी राधा, तीन वर्षीय बेटी और एक वर्षीय बेटा है। परिजन ने बताया कि मंगलवार रात को धीरेंद्र ने बेटी को किसी बात को लेकर डांट दिया। जिस बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया। जिसके बाद वह अपने कमरे में सोने चले गए। बुधवार सुबह पत्नी उन्हें उठाने के लिए गई तो कमरे में उनका शव फंदे के सहारे लटकता हुआ मिला। गुजैनी थाना प्रभारी ने बताया कि पत्नी से विवाद के बाद कोचिंग संचालक ने आत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.