कानपुर, अगस्त 20 -- Kanpur News: कानपुर। बर्रा में बेटी की मौत के बाद मानसिक तनाव में चल रही महिला ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। छेदी सिंह का पुरवा निवासी सुनील श्रीवास्तव मिठाई की दुकान में काम करते हैं। परिवार में 43 वर्षीय पत्नी शालिनी है। उन्होंने बताया कि चार साल पहले आठ वर्षीय बेटी पीहू अपने ननिहाल गई थी। इस दौरान झूला झूलते वक्त फंदा लगने से बेटी की मौत हो गई थी। इसके बाद से पत्नी मानसिक तनाव में रहने लगी थी। बुधवार दोपहर को खाना खाने के बाद पत्नी कमरे में चली गई। देर शाम को उनकी मां पत्नी को बुलाने गई तो कमरे के रोशनदान से पत्नी का शव लटकता मिला। बर्रा थाना प्रभारी रवींद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि महिला ने मानसिक तनाव के कारण आत्महत्य...