कानपुर, जुलाई 24 -- Kanpur News: रसूलाबाद, संवाददाता। रसूलाबाद क्षेत्र के पालनगर भैसायां गांव में बसाए गए विस्थापित परिवारों को पिछले एक सप्ताह से पानी नहीं मिल पा रहा है। शिकायतों के बाद भी कोई सुनवाई न होने से पेयजल का संकट खड़ा हो गया है।रसूलाबाद क्षेत्र के पालनगर भैसायां ग्रामसभा में कुछ साल पहले 63 विस्थापित परिवारों को बसाया गया है। सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही जलजीवन मिशन योजना के तहत पानी की टंकी का निर्माण कराया गया है। बस्ती में टंकी से पानी की आपूर्ति की जाती है। पिछले एक सप्ताह में बस्ती में पानी नहीं आ रहा है। विस्थापित परिवार के मुखिया मनोज मंडल, विश्वनाथ मंडल,निरपत सरकार, सविता सरकार, अनीता मंडल, सत्यजीत,रीना सरकार,टीना सरकार आदि लोगों ने बताया कि एक सप्ताह से पानी पूरी तरह बंद है। पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा ह...