Kanpur News: बीमारी से परेशान अधेड़ ने फांसी लगा दी जान
कानपुर, जुलाई 15 -- Kanpur News: बिठूर। मंधना के रामनगर गांव निवासी 57 वर्षीय बालकराम मधुमेह के साथ पैरालेसिस से परेशान थे। मंगलवार को बेटा आशू बनारस गया था। पत्नी बिटान मायके गई थी। बुधवार की शाम चार बजे पड़ोस में रहने वाली परिवार की बुजुर्ग महिला उन्हें देखने गई। मेन गेट खुला था। खोलकर देखा तो बरामदे में बालकराम का शव लटक रहा था। जानकारी होते ही मोहल्ले के लोग आ गए। बेटे पत्नी को फोन कर सूचना दी। मंधना पुलिस चौकी इंचार्ज सौरभ प्रताप सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। पत्नी के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.