कानपुर, जुलाई 29 -- Kanpur News: सरवनखेड़ा संवाददाता। बीएसए के निर्देश पर चलाए जा रहे अवैध स्कूलों के खिलाफ अभियान में बुधवार को सरवनखेड़ा के बीईओ ने रनियां में छापेमारी करके दो अवैध स्कूलों को बंद करा दिया। उन्होंने बच्चों के अभिभावकों को बुलाकर अवैध स्कूलों में पढ़ाई न कराने की बात कही। वहीं एक स्कूल को नोटिस जारी किया गया है। बिना मान्यता के संचालित विद्यालयों पर लगातार कार्यवाही के क्रम मे संचालकों को नोटिस व स्कूल संचालित मिलने पर एक लाख रुपये का जुर्माना के कड़े निर्देशों के बावजूद स्कूल संचालकों को अभी तक कोई भी भय दिखाई नहीं दे रहा है। बुधवार को बीईओ अजीत प्रताप सिंह ने रनिया क्षेत्र के महात्मा बुद्ध विद्यालय परसौली व किशरवल रोड स्थित एजी पब्लिक स्कूल पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए। परसौली के स्कूल में करीब 35 बच्चे क्लासों म...