कानपुर, सितम्बर 22 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददादता। डेरापुर थाना क्षेत्र के पवनइया गांव के पास हाईवे पर मंगलवार सुबह बिहार से जयपुर जा रही एक बस हाईवे पर ट्रेलर ट्रक से गिरे लोहे की सरिया के बंडल से बचने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर कुछ कदम आगे निकल कर पलट गई। इससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने यात्रियों को बाहर निकाला। हालांकि कुछ यात्रियों को मामूली चोट ही आई अन्य सभी बाल-बाल बच गये। पवनइया गांव के सामने हाईवे पर ट्रेलर ट्रक से लोहे का रोल गिर गया था। पीछे से बिहार से जयपुर जा रही सवारी बस अचानक रोलर बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब 40 सवारी बताई गई थी। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भाग कर मौके पर पहुंचे। बस में फसी सवारियों को बाहर निकाला। चालक मौके से भाग निकला। दो तीन सवारियों को मा...