कानपुर, जुलाई 23 -- Kanpur News: कानपुर। केस्को एमडी नेहा जैन ने बिलिंग, मीटरिंग और कलेक्शन में तैनात सभी छह एक्सईएन को काम में सुस्ती बरतने की वजह से कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पिछले तीन महीने में इनके काम में बेहद सुस्ती आई है। शिकायतों का तेजी से निस्तारण न होने से उपभोक्ता परेशान हैं। एमडी ने हेल्पडेस्क और हेल्पलाइन पर आई शिकायतों की समीक्षा करने के बाद यह एक्शन लिया है। इन्हें एक सप्ताह के भीतर कारण बताने को कहा गया है और जवाब से संतुष्ट न होने पर कार्रवाई की जाएगी। एमडी ने शिकायतों का निस्तारण समय से करने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- 18 लाख बिजली उपभोक्ताओं को मिले मुआवजा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...