कानपुर, जुलाई 30 -- Kanpur News: कानपुर। मानकों की अनदेखी और बिना रजिस्ट्रेशन चल रही कोचिंगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए अग्निशमन विभाग, उच्च शिक्षा विभाग और बिजली विभाग की टीम आपस में समन्वय स्थापित विशेष अभियान चलाए। वहीं, कोचिंग संचालकों की सुविधा के लिए एक हेल्पलाइन 7607642442 बनाई गई है। हर कार्य दिवस में सुबह दस से शाम पांच बजे के बीच कोचिंग संचालक अपनी समस्या का समाधान कर सकेंगे। एडीएम सिटी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला में संचालित कोचिंग संस्थानों की व्यवस्था, सुरक्षा और नियम को लेकर आवश्यक बैठक हुई। इसमें मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा, केस्को के अधिशाषी अभियंता, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी कार्यालय से नामित नोडल अधिकारी डॉ. श्याम मिश्रा ने हिस्सा लिया। एडीएम सिटी ने कहा कि सभी कोचिंग संस्थान अनिवार्य रूप स...