कानपुर, अक्टूबर 14 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता सीएसजेएमयू के स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेज में चल रही हैंड्स-ऑन फिजियोथेरेपी कार्यशाला में बुधवार को छात्रों को बिना दर्द जोड़ों की जकड़न दूर करने के लिए मुलिगन तकनीक के इस्तेमाल से आकलन और सुधार पर प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य अतिथि अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल, लखनऊ के फिजियोथेरेपी विभागाध्यक्ष डॉ. योगेश मध्ययान ने कहा कि फिजियोथेरेपी शिक्षा और सेवाओं में गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण, नियमित अभ्यास और मानकीकरण जरूरी हैं। एसोसिएट डीन प्रशासन प्रो. दिग्विजय शर्मा ने छात्रों को विशेषज्ञों से संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान करने और अधिकतम व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला का आयोजन डॉ. नेहा शुक्ला और डॉ. आदर्श कुमार श्रीवास्तव ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...