कानपुर, सितम्बर 19 -- Kanpur News: कानपुर। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे जैन ने शनिवार को घाटमपुर राजवाह के क्षतिग्रस्त पुल-पुलिया, अन्य पक्के कार्यों के पुर्ननिर्माण और नविनिर्माण कार्य का निरीक्षण किया। परियोजना के अन्तर्गत कराए गए कार्यो में प्रयुक्त की जा रही सामग्री की गुणवत्ता मानक के अनुसार निर्धारित करने के लिए किसी भी प्रकार का परीक्षण नहीं किया गया है। स्टीमेट के अन्तर्गत पिछले वर्ष कराया गया बियरिंग कोट का कार्य क्षतिग्रस्त पाया गया। संबंधित सहायक अभियंता को निर्देश दिये गए कि उक्त बियरिंग कोट के कार्य को सही कराते हुए परियोजना को समयावधि में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। विकास खंड पतारा के अन्तर्गत ग्राम पंचायत पतारा प्रथम में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन का निरीक्षण किया गया। खण्ड विकास अधिकारी पतारा द्वारा अवगत कराया गया कि कुल 31 ...