Kanpur News: बिधनू में पिता ने डांटा तो बेटे ने फांसी लगाकर दी जान
कानपुर, जुलाई 14 -- Kanpur News: कानपुर। बिधनू के ढरहरा गांव में पिता के डांटने से नाराज बेटे ने फांसी लगाकर जान दे दी। बेटे का शव घर के पीछे स्थित पुराने जर्जर मकान में बांस के सहारे फंदे से झूलता मिला। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्यों का संकलन कर शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। ढरहरा गांव निवासी किसान कुढ़ाहा ने बताया कि रविवार रात घर और खेतों के कामों को लेकर 20 वर्षीय सबसे बड़े बेटे राज को डांट दिया था। जिस पर वह नाराज होकर घर से निकल गया। पूरी रात राज के घर न आने पर लगा कि वह गांव में परिवार के किसी घर में होगा। वहीं, सोमवार रात जब वह पीछे स्थित पुराने जर्जर मकान में पहुंचे तो देखा बेटे राज का शव रस्सी के फंदे पर लटक रहा था। चीख-पुकार सुन ग्रामीणों की भीड़ लग गई, वहीं राज की मौत पर मां रानी व छोटे भाई गोरेलाल और मनीष का रो-रोकर बुरा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.