कानपुर, सितम्बर 2 -- Kanpur News: कानपुर। बिधनू में पत्नी से विवाद के बाद डंपर चालक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। बिधनू के मंझावन गांव निवासी 25 वर्षीय बबलू डंपर चालक थे। परिवार में पत्नी पूनम और दो बच्चे है। छोटे भाई आकाश ने बताया कि मंगलवार शाम को भाई का भाभी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद भाई ने कमरे में जाकर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। भाभी जब उन्हें खाना खाने के लिए बुलाने पहुंची तो घटना की जानकारी हुई। बिधनू थाना प्रभारी ने बताया कि पत्नी से विवाद के बाद डंपर चालक ने आत्महत्या की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...