कानपुर, अगस्त 13 -- Kanpur News: बिधनू। राजापुरवा गांव में गुरुवार शाम को तेज रफ्तार डंपर ने महिला को टक्कर मार दी और भागने के चक्कर में उन्हें रौंद दिया। इसके बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। हादसे से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने शव हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को आश्वासन देकर जाम खुलवाया। करीब एक घंटे बाद यातायात बहाल हो सका।राजापुरवा निवासी किसान देवीचरण की 59 वर्षीय पत्नी जानकी देवी गुरुवार शाम पैदल माधवबाग बाजार सब्जी खरीदने जा रहीं थीं। देवीचरण के मुताबिक हाईवे पार करने के दौरान नौबस्ता की ओर से आ रहे डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी और भागने के चक्कर में रौंदते हुए निकल गया। उधर, परिजनों और ग्रामीणों ने चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया। इस वजह से दोनों ओर दो किलोमीटर तक वाहनों की ल...