Kanpur News: बिधनू में खेत में करंट की चपेट में आने से एक की मौत
कानपुर, अगस्त 4 -- Kanpur News: कानपुर। बिधनू थाना क्षेत्र के मझावन में खेतों की रोपाई कर रहे एक युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि दो लोग झुलस गए। दोनों को उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार सुबह जगदीशपुर निवासी 30 वर्षीय कपिल, अमन और सृष्टि शिवदत्त के खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। खेत पर लगे पोल से जुड़ा बिजली का तार टूटकर नीचे गिर गया था। पानी भरा होने की वजह से खेत में करंट दौड़ रहा था। अनजाने में पहुंचे तीनों लोग करंट की चपेट में आ गए। आनन-फानन आसपास के खेतों में काम कर रहे अन्य लोग पहुंचे और किसी तरह तीनों को बचाकर बिधनू सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने कपिल को मृत घोषित कर दिया। अन्य झुलसे दोनों लोगों को उर्सला रेफर कर दिया। कपिल की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.