कानपुर, सितम्बर 21 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। वाराणसी से वड़नगर जा रही भाजपा की सेवा संकल्प बाइक यात्राओं का ग्रामीण जिलाध्यक्ष उपेंद्र पासवान की अगुवाई में बिठूर के नानाराव पार्क तो सचेंडी में अलग-अलग स्वागत किया गया। ये यात्राएं पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर निकाली जा रही हैं। विभिन्न 'सेवा बाइक यात्राओं' का भाजपा कानपुर ग्रामीण जिले में पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने स्वागत, अभिनंदन किया गया। सेवा बाइक यात्रा'' के यात्रियों के साथ भौंती में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष उपेंद्र पासवान ने कहा कि पीएम मोदी के 25 सालों के सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य है। यह भी पढ़ें- Gonda News: पौधरोपण को अभियान तक सीमि...