कानपुर, अक्टूबर 10 -- Kanpur News: बिठूर। बिठूर थाना क्षेत्र की मंधना पुलिस चौकी में तैनात उप निरीक्षक सौरभ चतुर्वेदी शनिवार की शाम को एक मुकदमे की विवेचना के लिए सिंहपुर गए थे। बैराज हाईवे पर प्रतापपुर हरि गांव के मोड़ के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उप निरीक्षक की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उप निरीक्षक सौरभ चतुर्वेदी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर बिठूर इंस्पेक्टर अशोक कुमार सरोज व मंधना पुलिस चौकी, सिंहपुर चौकी का पुलिस स्टाफ पहुंचा। जिस कार से टक्कर लगी वह पारस हॉस्पिटल के डाक्टर की है। बिठूर इंस्पेक्टर अशोक कुमार सरोज ने बताया कि घायल उप निरीक्षक का उपचार चल रहा है। पैर में फैक्चर है। परिजनों को सूचना दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...