Kanpur News: बिजली की आंख-मिचौली से परेशान उपभोक्ता, रात में उड़ रही नींद
कानपुर, अक्टूबर 10 -- Kanpur News: बनीपारा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करीब सात हजार उपभोक्ताओं को पिछले तीन दिनों से बिजली की आंख-मिचौली का सामना करना पड़ रहा है। खासकर रात के समय बार-बार बिजली आने-जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। उपभोक्ताओं का कहना है कि रात करीब 12 बजे से सुबह चार बजे तक बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित होती रहती है, जिससे उनकी नींद पूरी नहीं हो पा रही है। लगातार हो रही इस समस्या से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।क्षेत्र के बनीपारा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े विभिन्न फीडरों के उपभोक्ताओं के मुताबिक, बीते बुधवार से रात के समय बिजली आपूर्ति का यही हाल बना हुआ है। बिजली कुछ देर के लिए आती है और फिर अचानक गुल हो जाती है। इस कारण लोगों को रातभर जागकर समय बिताना पड़ रहा है। गर्मी और उमस के बीच बार-बार बिजली कटौती होने से घरों में रहना भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.