कानपुर, जुलाई 7 -- Kanpur News: चकेरी। जाजमऊ मे बिजली कटौती से परेशान लोगों ने सोमवार रात छवीलेपुरवा सब स्टेशन पर हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने विभाग समेत सरकार विरोधी नारेबाजी की। विरोध कर रहे लोगों ने कहा कि काफी समय से तिवारीपुर इलाके में अंधाधुंध बिजली कटौती की जा रही है। इसके लिए उन्होंने अधीक्षक अभियंता से शिकायत भी की लेकिन उस पर कोई अमल नहीं हुआ। कटौती के कारण उमस भरी गर्मी में छोटे बच्चों, बुजुर्गों क़ो परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं ,दैनिक दिनचर्या प्रभावित हो रही है। मामले में जाजमऊ थाना प्रभारी संजय पांडे का कहना है कि करीब डेढ़ दर्जन लोग बिजली न आने पर अब स्टेशन पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: खुटार में शाम होते ही जेई के घर जाने पर किसानों ने एसडीओ का किया घेराव विभाग द्वारा हंगामा की कोई जानकारी नहीं दी गई ...