कानपुर, अगस्त 1 -- Kanpur News: कानपुर। केस्को एमडी नेहा जैन ने शनिवार को केस्को के कंट्रोल रूम और स्मार्ट मीटर सेंटर का औचक निरीक्षण किया। कंट्रोल रूम में मुस्तैद कर्मचारियों से बात करते हुए एमडी ने कहा कि उपभोक्ताओं को बिजली आने और जाने की जानकारी मैसेज के जरिए जरूर दें। बिजली क्यों और कितने समय के लिए जा रही, इसकी जानकारी भी उनको मुहैया कराई जाए। स्मार्ट मीटर की समस्याओं को निर्धारित समय पर पूरा किया जाए। स्मार्ट प्रीपेड मीटर के निगेटिव बैलेंस वाले उपभोक्ताओं को बकाया धनराशि की जानकारी दी जाए। अगर उपभोक्ताओं को कोई जानकारी चाहिए तो उसको दिया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...