कानपुर, अक्टूबर 22 -- Kanpur News: कानपुर। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 के लिए जनपद स्तर पर बाल वैज्ञानिकों के चयन की प्रक्रिया जारी है। गुरुवार को प्रोजेक्ट प्रदर्शन सीनियर एवं जूनियर वर्ग 10 से 14 वर्ष एवं 14 से 17 वर्ष में तीन तहसीलों सदर, घाटमपुर एवं नरवल में आयोजन किया गया। सदर में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज बेनाझावर में आयोजन हुआ। नरवल व घाटमपुर में सीनियर छात्रों ने भाग लिया। बिल्हौर के लिए 23 को प्रदर्शनी प्रस्तावित है। 31 अक्टूबर को ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में सभी विजेता प्रतिभाग करेंगे। थीम साइंस एंड इनोवेशन फॉर सस्टेनेबलिटी है। इन्हें राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने का अवसर मिलेगा। यहां नोडल प्रभारी डॉ. किरण प्रजापति, अंजू सिंह, अमिता मिश्रा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...