कानपुर, जुलाई 28 -- Kanpur News: कानपुर। गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर एक रेस्टोरेंट में कृष्णम परिवार ने अपना नवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। डायरेक्टर विपिन निगम ने बताया कि सभी कलाकारों एवं बच्चों को पुरस्कृत किया गया। उन्होंने कहा कि हर गुरु को बच्चों का भी सम्मान करना चाहिए। उनको आगे बढ़ने का मौका देना चाहिए। उनकी भी इज्जत करनी चाहिए। केक काटकर खुशी मनाई गई। समाजसेविका मनीष शुक्ला ने बच्चों को सम्मानित किया। इस अवसर पर शालिनी महिवाल, वंदना वर्मा, साक्षी टंडन, अनन्या दीक्षित, मनु सोमानी, आद्या दीक्षित, गरिमा गुप्ता, अदिति पाल, ऐश्वर्या श्रुतिश्री, तनिष्का गुप्ता, कुशल निगम आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Guru Purnima Wishes 2026: इन 10 चुनिंदा मैसेज से भेजें गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...