कानपुर, सितम्बर 26 -- Kanpur News: चकेरी, संवाददाता। 48 घंटे की लगातार बारिश ने दक्षिण क्षेत्र की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। किदवई नगर से बाबूपुरवा और यशोदानगर तक कई इलाके जलमग्न हो गए। प्रमुख मार्गों पर पानी भरने से दिनभर वाहन रेंगते रहे, जबकि कई घरों में भी पानी घुस गया। बाबूपुरवा की छोटी बजरिया में जर्जर मकान का छज्जा भरभराकर गिर गया। हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। पिछले 48 घंटे से लगातार हो रही बारिश से दक्षिण क्षेत्र के कई इलाके जलमग्न हो गए। किदवई नगर, बाबूपुरवा, खाड़ेपुर, बर्रा-कर्रही रोड, नंदलाल और चावला चौराहा, यशोदानगर, शास्त्री चौक और जूही खलवा पुल पर पानी भरने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में जलभराव के कारण लोगों के घरों तक पानी पहुंच गया। लोग घरों में कैद रहने को मजबूर रहे और नगर निगम की ज...