Kanpur News: बारिश में फिर धंसी जाजमऊ-सर्किट हाउस रोड, आक्रोश
कानपुर, अगस्त 26 -- Kanpur News: कानपुर, दक्षिण संवाददाता। जाजमऊ से सर्किट हाउस जाने वाली सड़क एक बार फिर धंस गई। बारिश के बीच सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंसने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि वहां से गुजर रहे वाहन सवारों ने किसी तरह अपनी गाड़ियां रोककर जान बचाई। बार-बार सड़क धंसने से क्षेत्रीय लोगों के साथ दुकानदारों में आक्रोश है। पुलिस ने एहतियातन गड्ढे के आस-पास बैरिकेडिंग कर सड़क पर आवागमन रोक दिया। बुधवार सुबह सरैयां चौराहे पर उस वक्त अफरातफरी का माहौल हो गया, जब अचानक सड़क का एक हिस्सा धंस गया। सड़क धंसने से करीब चार बाई दस फीट लंबा-चौड़ा व करीब 18 फीट गहरा गड्ढा हो गया। अचानक धंसी सड़क से क्षेत्रीय दुकानदार शहजादे उर्फ सज्जू, वाहन सवार व राहगीरों ने किसी तरह अपनी जान बचाईं। वहीं, कारोबारी इम्तियाज, वासिफ इमरान, मुनाफ व जफर ने घटना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.