कानपुर, जुलाई 21 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदली। रविववार रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला सोमवार को भी पूरे दिन रुक-रुक कर जारी रहा। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से खासी राहत मिली। बारिश के चलते दिन में पारा सामान्य से साढ़े सात डिग्री नीचे गिर गया। ठंडी हवा ने माहौल को खुशनुमा कर दिया। बारिश के बाद सूख रही फसलों को जीवनदान मिलने से किसानों के चेहरे खिल उठे। जनपद में मानसून के देर से आने के साथ ही आसमान में छाने वाले बादलों के चकमा देने व मौसम के कमजोर पड़ने के साथ ही सूख रही फसलों के कारण जहां किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें बनी थीं। वहीं उमस भरी गर्मी से जनजीवन अस्तव्यस्त था। रविवार रात में मौसम ने अचानक करवट बदली। रात में बारिश के साथ ही पारा सामान्य से ढाई डिग्री नीचे गिरने से लोगों क...