कानपुर, अगस्त 20 -- Kanpur News: कानपुर। सरोजिनी नगर स्थित सरिया मंडी में बुधवार देर रात बारिश के दौरान एक मकान का छज्जा भरभरा कर गिर गया। इस दौरान छज्जे के नीचे सो रहे पिता-पुत्र समेत तीन मजदूर मलबे में दब गए। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे इलाकाई लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकला। पुलिस ने घायलों को हैलट अस्पताल भेजा। सरोजिनी नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक दीक्षित ने बताया कि उनकी दुकान सरिया मार्केट स्थित लक्ष्मी रतन मिल की बिल्डिंग में है। बुधवार देर रात बारिश के दौरान दुकान के बाहर का छज्जा भरभरा कर गिर गया। हादसे के दौरान छज्जे के नीचे सो रहे दुकान के सामने स्थित लोमड़ी वाला हाता निवासी 40 वर्षीय प्रेम कुमार उनके पिता भोला और 30 वर्षीय संजय मलबे में दब गए। चीख-पुकार सुनकर इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने इलाकाई लोगों की मदद से दबे ...