कानपुर, सितम्बर 20 -- Kanpur News: कानपुर। जगतगुरु उदासीन धन धन बाबा श्री चंद्र जी महाराज का 532 वां पावन प्रकाश पूरब बड़ी श्रद्धा,भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। प्रातः सवा चार बजे बाबा जी को दूध से नहलाकर सुंदर वस्त्र पहनाए गए। खूबसूरत हार और फूल-मालाओं से सजाया गया। अमृतसर दरबार साहेब के रागी भाई चरणजीत सिंह ने अपनी मधुर आवाज में शबद गायन से संगत को निहाल किया। हजूरी रागी भाई गुरदीप सिंह ने ' सतगुरु आवंनगे...फेरा पावनगे घर मेरे ,जी मैं सदके जावा उस वेले..' का गायन किया। प्रधान ज्ञानी त्रिलोचन सिंह ने संगत के अपार प्रेम और श्रद्धा पर संगता का आभार प्रकट किया। यह भी पढ़ें- अखाड़े के इष्ट की जयंती पर जुटा संत समाज यहां सुरेश कालरा, गोगी बेदी, शिव अरोड़ा, राजकुमार लालडिनानी, अभिषेक रोहरा, परमजीत सिंह, सोनू रेखी, मंजीत सिंह, अमित बत्रा, र...