कानपुर, अगस्त 29 -- Kanpur News: कानपुर दक्षिण। दबौली में रक्षाबंधन पर्व पर निकली महिला का पर्स गुरुवार को खो गया। पर्स में नकदी व जेवरात थे। इसके बाद पीड़ित महिला ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से महिला का पर्स 24 घंटे के भीतर खोजकर उसे सुपर्द कर दिया। दबौली निवासी सुमन पाल के अनुसार वह बाजार गई थीं, तभी उनका पर्स खो गया था। पर्स में सोने की सुई-धागे वाली बालियां, चांदी की पायल, करीब दो हजार रुपये नकद, चांदी के लड्डू गोपाल, श्रम कार्ड, पैन कार्ड समेत अन्य जरूरी दस्तावेज रखे थे। पर्स गुम होने की शिकायत पीड़िता ने रतनलाल नगर चौकी में की। शिकायत मिलते ही पुलिस ने बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जिसके बाद पुलिस ने उसका पर्स खोज निकाला। पुलिस ने पर्स में रखे सामान और दस्तावेजों की जांच के बाद उसे सुमन पाल के सुप...