Kanpur News: बाजार में धान का भाव ज्यादा, सरकारी केंद्रों पर पसरा सन्नाटा
कानपुर, नवम्बर 5 -- Kanpur News: रूरा, संवाददाता। कस्बे की सरकारी मंडी समिति में संचालित धान क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू हुए चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक एक भी किसान धान बेचने के लिए केंद्र पर नहीं पहुंचा है। इसके चलते सरकारी क्रय केंद्रों पर खरीद का खाता तक नहीं खुल सका है। केंद्रों पर कर्मचारियों की मौजूदगी के बावजूद सन्नाटा पसरा हुआ है। बीती एक नवंबर से मंडी समिति में धान की सरकारी खरीद शुरू की गई थी। शासन की ओर से धान का समर्थन मूल्य 2441 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। इसके बावजूद किसान सरकारी केंद्रों पर अपनी उपज बेचने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। किसानों का कहना है कि बाहरी बाजारों और निजी व्यापारियों के यहां मोटे धान का भाव 2050 से 2100 रुपये प्रति क्विंटल तक मिल रहा है। जबकि पतले धान का भाव 2500 रुपये प्रति क्विंटल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.