कानपुर, अगस्त 23 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। जिले में सरसों के तेल के मंहगा होने से मिलावटी तेल कारोबार में इजाफा हो गया है। कस्बों की साप्ताहिक बाजारों में खुला खाद्य तेल धड़ल्ले से बिक रहा है। महगाई देख मिलावट खेार सक्रिय हो गए हैं। इसके चलते जिले में बिना पंजीकरण के चल रहे करीब आधा सैकड़ा स्पेलरों पर तेल पिराई व मिलावटी खाद्य तेल तैयार करने का काम तेजी से हो रहा है। इससे लोगों की सेहत बिगड़ने का खतरा बढ़ रहा है। जिले में पैकेट बंद सरसों तेल इस समय 190 रुपये लीटर में बिक रहा है। महगाई बढ़ने के कारण सक्रिय हुए मिलावट खेार लोगों को कम कीमत में सरसों का तेल उपलब्ध कराने का लालच देकर मिलावटी खाद्य तेल उपलब्ध करा रहे हैं। इस समय जिले में आधा सैकड़ा अपंजीकृत स्पेलरों पर तेल पिराई के साथ ही मिलावटी खाद्य तेल तैयार करने के साथ ही स्टाक क...