कानपुर, अगस्त 4 -- Kanpur News: चकेरी। पटेल नगर में आवारा कुत्तों ने बाइक सवार इंटर के छात्र को दौड़ाकर बाइक से गिरा दिया। इसके बाद उसके पैर में काट लिया। इस पर आसपास के लोगों ने कुत्तों को भगाया। फिर छात्र के परिजन उसे कांशीराम अस्पताल ले गए, जहां पर छात्र का उपचार किया गया। चकेरी के पटेल नगर निवासी योगेंद्र कुमार प्राइवेट कर्मी हैं, उनका बेटा सागर एक निजी स्कूल में इंटरमीडिएट का छात्र है। सागर के अनुसार, मंगलवार दोपहर घर से कहीं जाने के लिए निकला था। इस बीच रास्ते में झुंड में बैठे आवारा कुत्तों ने गुर्राते हुए घेर लिया। इस पर उसने बचने की कोशिश की। इस बीच एक कटखने कुत्ते ने आगे बढ़कर उनके बाएं पैर के ऊपर काट लिया, जिसके दांत मांस में गहराई तक गए और खून निकलने लगा। जिस पर वह घबराकर बाइक समेत नीचे गिर गया। वहीं, मौजूद आवारा कुत्ते भी हमल...