कानपुर, जुलाई 27 -- Kanpur News: डेरापुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गलुवापुर बाजार में रविवार को दिनदहाड़े एक दुकान से मोबाइल फोन और नकदी चोरी किये जाने का मामला सामने आया है। दुकानदार ने थाना पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जिगनिश निवासी अभय शुक्ल ने बताया कि उसकी गलुवापुर मार्केट में फुटवियर एवं जनरल स्टोर की दुकान है। बताया कि घटना के समय उनका भतीजा दुकान पर मौजूद था और उसके पास उनका मोबाइल फोन रखा था। इसी दौरान काले रंग की बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक दुकान पर पहुंचे और मौका पाकर दुकान के गल्ले में रखे 8,700 रुपये तथा मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। घटना के बाद उन्होंने डेरापुर थाने में तहरीर देकर मोबाइल को सर्विलांस पर लगाकर आरोपियों की पहचान कर जल्द खुलासा करने की मांग की है। थाना प्रभारी धीरेंद्र सिं...