कानपुर, सितम्बर 21 -- Kanpur News: बिधनू, संवाददाता। मवेशी चराने जा रहे किसान का रास्ते से निकलने को लेकर बाइक सवार युवकों से विवाद हो गया। आरोप है कि युवकों ने किसान को लात-घूंसों से पीटकर मरणासन्न कर दिया। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार को किसान की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर थाने पहुंचे परिजनों ने आरोपितों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस के कार्रवाई का आश्वासन देने पर परिजन शांत हुए। मामले में गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपितों की तलाश में दबिश दे रही है। दयालपुर निवासी 35 वर्षीय जितेंद्र यादव किसान थे। परिजनों के मुताबिक, 17 सितंबर की शाम वह मुख्य मार्ग से मवेशियों को लेकर जंगल की ओर जा रहे थे। सिंहपुर निवासी शिवबालक, सूरज और माखन एक अन्य साथी के साथ बाइक से वहां पहुंच...