कानपुर, अगस्त 3 -- Kanpur News: सरवनखेड़ा, संवाददाता। रनियां थाना क्षेत्र के उमरन के सामने कानपुर-औरैया हाईवे पर शनिवार देर रात मौरंग गिट्टी सप्लायर को ओवर टेककर रोकने के बाद बाइक सवार बदमाशों ने उससे ग्यारह हजार रुपये व बाइक लूट ली। पीड़ित ने रनियां पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस ने घटना की छानबीन व बाइक सवार बदमाशों की तलाश शुरू की है। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के परनामिनपुरवा बारा का रहने वाला धर्मेंद्र यादव पुत्र श्री बाबू मौरंग गिट्टी सप्लाई का काम करता है। शनिवार देर रात वह किसी काम से किसान नगर गया था। वहां से वापस आने के बाद उमरन स्थित एक ढाबे में खाना खाने के बाद वह घर लौट रहा था। यह भी पढ़ें- Kanpur News: बाइक सवारों ने मौरंग गिट्टी सप्लायर से नगदी-बाइक लूटी रात करीब 11.30 बजे उमरन के आगे कानपुर औरैया हाई...