कानपुर, नवम्बर 7 -- Kanpur News: कानपुर। गुरुग्राम से कानपुर लौट रहे अस्सिटेंट मैनेजर का पांच लाख रुपये कीमत का नकदी व जेवरात से भरा पार हो गया। वह दीपावली के त्योहार पर पत्नी के साथ घर आ रहे थे। घटना के जानकारी के बाद उन्होंने फजलगंज पुलिस से मामले की शिकायत की। फूलबाग निवासी सचिन तिवारी गुरुग्राम स्थित एक मल्टी नेशनल कंपनी के अस्सिटेंट मैनेजर हैं। वह शुक्रवार रात को गुरुग्राम से एक प्राइवेट बस से पत्नी शिखा के साथ घर लौट रहे थे। इस दौरान उन्होंने बस के लगेज कंपाउंड में बैग रखा था। आरोप है कि जब वह फजलगंज चौराहा में बस से उतरे से उनका बैग गायब था। उन्होंने फजलगंज पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की। मौके पर पहुंची पुलिस को उन्होंने बताया कि बैग में 65 हजार रुपये, सोने और चांदी के जेवरात व अन्य सामान समेत करीब पांच लाख रु...