कानपुर, अगस्त 26 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में मेडिकल कालेज का संचालन होने के बाद भी आग से झुलसे मरीजों के उपचार का कोई इंतजाम नहींहो पाया है। करीब डेढ़ करोड़ की लागत से यहां बने बर्न यूनिट भवन का हस्तांतरण सात साल पहले हो चुका है। इसके बाद भी विशेषज्ञ डाक्टरों के अभाव में इसका संचालन नहीं हो पाने से आग से जले मरीजों के लिए मेडिकल कालेज रेफर सेंटर बनकर रह गया है। आग से जले लोगों को जिले में ही उपचार की सुविधा मुहैया कराने के लिए शासन ने नवंबर 2012 में 153.26 लाख रुपये की लागत से बर्न यूनिट एंव प्लास्टिक सर्जरी भवन के निर्माण को मंजूरी दी थी। भवन बनने क बाद वर्ष 2019 में इसका हस्तांतरण भी हो चुका है। लेकिन एक प्लास्टिक सर्जन, दो जनरल सर्जन, तीन ईएमओ, छह स्टाफ नर्स,एक फिजियोथेरेपिस्ट, तीन ड्रेसर व बीस बहुउद्देश्यीय कर्मियो...