Kanpur News: बर्न आईसीयू यूनिट एवं पीकू का डीएम ने किया शुभारंभ
कानपुर, नवम्बर 5 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। मेडिकल कॉलेज अकबरपुर में बर्न आईसीयू, बर्न यूनिट एवं शिशु रोग गहन चिकित्सा इकाई का गुरुवार को डीएम कपिल सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया गया। उन्होंने कहाकि इन यूनिटों के शुरु होने से लोगों को मुफ्त में सरकारी और गुणवत्ता परक चिकित्सा सहायता उपलब्ध हो सकेगी। डीएम कपिल सिंह ने कहाकि जनपद में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इन सुविधाओं से आग एवं अन्य कारणों से गंभीर रूप से झुलसे मरीजों को बर्न आईसीयू एवं बर्न यूनिट में उपचार की सुविधा मिलेगी। वहीं गंभीर अवस्था में भर्ती होने वाले बच्चों को शिशु रोग गहन चिकित्सा इकाई पीकू के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इन आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के प्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.