कानपुर, अक्टूबर 26 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। इंदौर की शेरनी बिजली का नया ठिकाना कानपुर चिड़ियाघर बना है। वह बब्बर शेर के बाड़े में राज करेगी। रविवार रात इंदौर चिड़ियाघर के निदेशक शेरनी को लेकर कानपुर पहुंचे। मंगलवार को कानपुर से हिप्पो सतीश को इंदौर भेजा जाएगा। शेरनी बिजली साढ़े तीन वर्ष उम्र की है। बिजली का जन्म इंदौर चिड़ियाघर में हुआ है। लेन-देन की प्रक्रिया में शेरनी कानपुर आई है। हिप्पो सतीश इंदौर भेजा जा रहा है। शेरनी रविवार आधी रात कानपुर पहुंची तो गुस्से में दहाड़ लगा रही थी। पिंजड़े में सफर शेरनी को पसंद नहीं आया। पिंजड़े से बाहर आने का प्रयास शेरनी ने किया, जिससे उसके माथे पर हल्की चोटें भी आई हैं। कानपुर चिड़ियाघर के चिकित्साधिकारियों ने प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण में शेरनी को तंदुरुस्त पाया, जिसके बाद उसे बब्बर...