कानपुर, जुलाई 15 -- Kanpur News: रूरा, संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार के 'गड्ढामुक्त सड़क' के सख्त दावों और आदेशों को पीडब्ल्यूडी व स्थानीय प्रशासन ठेंगा दिखा रहा है। वीआईपी दावों के बीच ग्रामीण क्षेत्रों की जमीनी हकीकत आज भी बदरंग है। रूरा क्षेत्र के अंबियापुर स्टेशन मार्ग इन दिनों पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। सड़क पर बने गहरे गड्ढे राहगीरों और स्कूली बच्चों के लिए जान का जोखिम बने हुए हैं। अंबियापुर स्टेशन से कोक्तापुर और उमराय पूर्व गांव को जोड़ने वाला यह मुख्य मार्ग अब सड़क कम और जानलेवा गड्ढों का जाल ज्यादा नजर आता है। स्थिति इतनी भयावह है कि आएदिन स्कूली बच्चे और राहगीर इन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- Hajipur News: राहगीरों के लिए कहीं बड़ी हादसे का गवाह न बन जाए पुलिया की टूटी रेलिंग स्थानीय लोगों में प्रशासन की इस ब...