कानपुर, सितम्बर 25 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में मौसम बार-बार करवट बदल रहा है। एक दिन पहले हुई रिमझिम बारिश के बाद गुरूवार को बदली के बीच निकली धूप ने उमस बढ़ा दी। इससे लोग परेशान रहे। तेज धूप से परेशान युवयिां जहां चेहरा ढ़ककर निकलने को मजबूर हुई। वहीं बच्चों ने रजबहों में छलांग लगा कर तैराकी का आनंद उठाया। दोपहर में पारा सामान्य से सवा दो डिग्री नीचे गिरने के साथ ठंडी हवा ने लोगों को उमस से काफी राहत दी। जनपद में मौसम के साथ ही तापमान में भी उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। झमाझम बारिश वाला भादौं महीना खत्म होने में एक दिइन का समय बचा है,लेकिन अभी तक जिले में ठीकठाक बारिश का इंतजार है। बुधवार रात में पारा सामान्य से करीब एक डिग्री ऊपरजाकर 24.6 डिग्री पर पहुंचने से बढ़ी उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। जबकि बिजली की कटौती, ट्...