कानपुर, अगस्त 31 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। सावन के आखिरी दौर में हुई बारिश से लोगों को उमस से खासी राहत मिली थी, लेकिन भादौं की शुरूआत होते ही मौसम ने फिर से करवट बदल ली। बदली के बीच तीन दिन से निकल रही धूप से बढ़ी उमस से लोग परेशान हो रहे हैं। जबकि आसमान में छाने वाले बादल रिमझिम बारिश के बाद चकमा देकर निकल रहे हैं। सोमवार को भी बदली व धूप के बीच लुका छिपी जारी रही। दोपहर में पारा सामान्य से झाई डिग्री नीचे गिरने व कुछ स्थानों पर हुई बारिश के बाद लोगों को कुछ राहत मिली।

बारिश का इंतज़ार जनपद में बारिश वाले महीना भादौं में तीन दिन बीतने के बाद भी लोगों को झमाझम बारिश का इंतजार है। आसमान में बदली क ेबीच निकल रही धूप से एकबार फिर से उमस लोगों को सताने लगी है। वहीं पारे में भी उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। रविवार रात में पारा ...