कानपुर, जुलाई 17 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में बदली की धूप व उमस भरी गर्मी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। जुलाई के महीने में 17 दिन बीतने के बाद भी लोगों को झमाझम बारिश का इंतजार है। शुक्रवार को पूरे दिन बदली व धूप के बीच लुका छिपी का सिलसिला चला। दोपहर में पारा सामान्य से ढाई डिग्री ऊपर पहुंचने व उमस से लोग बेचैन रहे। गर्मी से परेशान लोग व राहगीर पेड़ों की छाया में डेरा जमाए दिखे, जबकि गला तर करने को वाटर कूलरों पर लोग लाइन लगाए रहे। शाम को कुछ स्थानों पर बूंदा बांदी होने के बाद भी लोगों को उमस से राहत नहीं मिल सकी। यह भी पढ़ें- Kanpur News: चकमा दे रहे बादल, उमसभरी गर्मी व धूप बढ़ा रही बेचैनीकिसानों की चिंता अषाढ के महीने में अब सिर्फ 12 दिन का समय बचा हैं। आसमान मेंं छाने वाले बादल लोगों व किसानों को चकमा दे रहे है...