कानपुर, अक्टूबर 14 -- Kanpur News: डेरापुर। डेरापुर स्थित 30 शैया मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचने वाली गर्भवती महिलाओं को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। परेशान महिलाओं को बैठने तक की उचित व्यवस्था न होने के कारण जमीन पर लेटने को मजबूर होना पड़ रहा है। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को विशेष देखभाल, आराम और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यकता होती है। प्रसव पीड़ा से परेशान महिलाओं के लिए अस्पताल में बैठने और आराम करने की उचित व्यवस्था होना बेहद जरूरी है। इसके बावजूद चिकित्सालय में महिलाओं को जमीन पर लेटना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Bareily News: ​एसीएमओ ने सीएचसी मझगवां का किया औचक निरीक्षण ऐसे में इलाज के लिए आने वाली महिलाओं को अनावश्यक परेशा...