कानपुर, सितम्बर 13 -- Kanpur News: कानपुर। उत्तर प्रदेश से बारिश रुकते ही तापमान बढ़ने लगा है। नमी अभी भी वातावरण में काफी है। ऐसे में धीरे-धीरे उमस भरी गर्मी परेशान करने लगी है। विशेषकर दोपहर और सायंकाल के समय तापमान का अहसास (हीट इंडेक्स) 40-54 डिग्री के पार जा चुका है। 19 तक फिलहाल बारिश के आसार नहीं है। यह उमस भरी गर्मी ऐसे में और बढ़ना तय है। उत्तर प्रदेश के करीब न तो मानसून की कोई ट्रफ लाइन है और न ही कोई परिसंचरण केंद्र। बंगाल की खाड़ी से सीधे गुजरात की ओर बादल चले गए हैं, जहां भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मध्य प्रदेश के निकट बादल हवा की जोर से यूपी की ओर बढ़े तो लेकिन अपेक्षाकृत कमजोर रहे। प्रदेश को जितनी नमी मिलनी चाहिए उतनी नहीं मिल रही है। यह भी पढ़ें- UP Weather 13 September: यूपी में आज से झमाझम बारिश, अगले 7 दिन जमकर बर...