कानपुर, अक्टूबर 27 -- Kanpur News: कानपुर दक्षिण, संवाददाता। गोविंद नगर के गुजैनी में पैतृक मकान के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में बड़ी बहन ने छोटे भाई पर कैंची-चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। चीख-पुकार सुन छोटी बहन समेत अन्य लोगों के आने पर आरोपित बड़ी बहन धमकी देकर भाग निकली। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। गुजैनी निवासी सूरज सिंह के मुताबिक, 23 अक्तूबर की देर रात अचानक उनकी बड़ी बहन अन्नपूर्णा सिंह पैतृक मकान के बंटवारे को लेकर विवाद करने लगीं। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए कैंची व चाकू से जानलेवा हमला किया। आरोप है कि इसके बाद लाठी-डंडे से सिर पर वार कर गला दबाया। हमले में पैर में गहरा घाव हो गया। इस दौरान छोटी बहन अंजली ने बीच-बचाव कर कंट्रोल रूम में पुलिस को सूचना दी तो बड़ी बहन धमकी देकर भाग निकली। गोविंदनगर थाना प्रभा...