कानपुर, अक्टूबर 28 -- Kanpur News: कानपुर। एक नवम्बर को एचबीटीयू में जिला सेवा विधिक प्राधिकरण का मेगा शिविर आयोजित किया जाएगा। इस दौरान स्कूल ऑन व्हील्स एवं सिग्नल प्रोजेक्ट के तहत वांछित बच्चों को पढ़ाई की मुख्य धारा से जोड़ने का काम भी किया जाएगा। इसे लेकर बुधवार को न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अनमोल पाल की अध्यक्षता में बैठक की गई है। परियोजना के तहत 6 से 14 वर्ष तक के ऐसे बच्चों को चिह्नित किए जाएंगे जो ट्रैफिक सिग्नल, चौराहों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर रहते हैं और स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। इन बच्चों को ब्रिज कोर्स और कैप्सूल कोर्स के माध्यम से औपचारिक शिक्षा से जोड़कर पढ़ाई जारी रखने में मदद की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...