कानपुर, अगस्त 10 -- Kanpur News: डेरापुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के सनिहांपुर ब्राह्मणान गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को दवा खिला रही आशा बहू के साथ गांव के ही एक व्यक्ति ने अभद्रता और हाथापाई कर दी। पीड़िता ने डायल-112 पुलिस को सूचना देने के बाद थाना डेरापुर में प्रार्थना पत्र देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

घटना का विवरण सनिहांपुर ब्राह्मणान निवासी आशा बहू अलका ने बताया कि वह 10 अगस्त को सुबह करीब 10:30 बजे प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को दवा खिला रही थीं। इसी दौरान गांव का ही एक व्यक्ति वहां पहुंचा और उनके साथ कथित तौर पर अभद्रता करते हुए हाथापाई करने लगा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उक्त व्यक्ति पूर्व में भी उनके साथ इसी तरह की हरकत कर चुका है और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।

पुलिस की कार्रवाई अलका के मुताबिक ...