Kanpur News: बच्चे को जड़ा थप्पड़, परिजनों पर फेंकी खौलती चाय
कानपुर, अगस्त 1 -- Kanpur News: चकेरी, संवाददाता। जाजमऊ में शनिवार सुबह चाय लेने होटल आये 11 साल के बच्चे को संचालक ने किसी बात पर थप्पड़ जड़ दिया। बच्चे ने परिजनों से शिकायत की। परिजन पहुंचे तो संचालक ने उनके ऊपर खौलती चाय फेंक दी। जिससे तीन लोग झुलस गये। पीड़ित पक्ष ने आरोपित संचालक के खिलाफ जाजमऊ थाने में शिकायत की है। जाजमऊ के मखदूम नगर दरगाह शरीफ निवासी नसीब अली का 11 वर्षीय बेटा जैद घर के पास स्थित होटल से चाय लेने गया था। जहां जैन ने दानिश से जल्दी चाय देने की बात कही। जिससे आक्रोशित दुकानदार ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। यह भी पढ़ें- Gonda News: झोलाछाप के इलाज के बाद मासूम की हालत बिगड़ी, कार्रवाई की मांग जैन वापस रोते हुए घर पहुंचा और परिजनों से शिकायत की। जिसके बाद जैन के चाचा किस्मत और चचेरा भाई आसिम आरोपित के पास विरोध करने पहुंचे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.