कानपुर, अगस्त 27 -- Kanpur News: सरसौल। महाराजपुर में बच्चे का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच की। महाराजपुर में चकेरी-पाली रोड किनारे कोडवा गांव के पास लगभग आठ वर्षीय बच्चे का गुरुवार सुबह शव मिला। शव अर्धनग्न हालत में था व पैर सड़क किनारे भरे पानी में थे। ऊपरी हिस्से पर टीशर्ट था। शव लगभग तीन दिन पुराना है और दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। एसीपी चकेरी आशुतोष सिंह के साथ फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शव की पहचान नहीं हो पाई है। हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका है। थाना प्रभारी महाराजपुर जनार्दन सिंह ने बताया बच्चा किसी मजदूर परिवार का लग रहा है। सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...