कानपुर, अगस्त 30 -- Kanpur News: रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के लालगांव में बकरी चराने गई एक महिला की कीचड़ में गिरकर मौत हो गई। काफी देर बाद जानकारी पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया है। रसूलाबाद क्षेत्र के लालगांव निवासी 60 वर्षीय पत्नी बादामश्री शनिवार शाम बकरी चराने खेतों पर गई थीं। रास्ते में एक पानी भरे गड्ढे में फिसलकर वह गिर गई। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजन तलाश करते हुए वहां पहुंचे तो कीचड़ में उनका शव पड़ा मिला। परिजन शव लेकर घर पहुंचे । सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई शुरू की लेकिन पुत्र सोनू व मोनू ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। मौत को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...