कानपुर, अक्टूबर 9 -- Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। शहर में घूम-घूमकर घर के बाहर बंधी बकरियों की चोरी करने वाले गैंग के तीन शातिरों को काकादेव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गैंग कार में बकरियां भरकर वारदात को अंजाम देता था। पुलिस ने करीब 70 सीसी फुटेज खंगाले तब आरोपितों का सुराग मिला, फिर कार के रंग के आधार पर दबोच लिया। वहीं, फरार चले रहे गैंग के मास्टरमाइंड की धरपकड़ को टीम लगी है। काकादेव थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि, शास्त्री नगर मतइय्या पुरवा में रहने वाली रामबेटी की पिछले पांच माह से करीब 17 बकरियां चोरी हो चुकी हैं। एक सप्ताह पहले दो से तीन बकरियां चोरी होने पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों की तलाश में लगी थी। इधर, घटनास्थल के आस-पास लगे करीब 70 सीसी फुटेज खंगालने पर ग्रे-रंग की रिट्ज कार से वारदात को अंजाम देने की ज...